घर पर स्वस्थ पौधे उगाने के 7 बेसिक टिप्स

पौधे न केवल घर के वातावरण को ताजगी देते हैं, बल्कि बालकनी या आंगन में उनकी हरियाली से घर की सुंदरता भी बढ़ जाती है। 

हालांकि, कई लोग पौधे लगाना चाहते हैं, लेकिन जब पहला पौधा कुछ ही दिनों में मुरझा जाता है, तो बागवानी का ख्याल ही छोड़ देते हैं। 

खाद-पानी डालने के बावजूद भी अगर पौधे अपनी चमक खो रहे हैं, तो आपको कुछ खास टिप्स अपनाने की जरूरत है। 

यहां हम आपको 7 सीक्रेट्स बता रहे हैं, जो आपके पौधों को लहलहाने में मदद करेंगे। 

1.  उपजाऊ  मिट्टी का उपयोग 

पौधों की वृद्धि के लिए अच्छी उपजाऊ मिट्टी बेहद जरूरी होती है। आप गाय की गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट खाद का उपयोग कर सकते हैं। इससे मिट्टी उपजाऊ बनेगी और पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।

2. पानी देने का सही तरीका अपनाएं

पौधों को जरूरत के अनुसार पानी देना बेहद जरूरी है। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी डालें।

3. पौधों को पर्याप्त धूप प्रदान करें

पौधों की विकास के लिए धूप अनिवार्य है। कुछ पौधे ज्यादा धूप पसंद करते हैं जबकि इंडोर पौधों को कम धूप की जरूरत होती है।

4. उचित पोषक तत्व (खाद) देना

 पोषक तत्वों की कमी से पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है। नियमित रूप से पौधों को गोबर की खाद,वर्मीकम्पोस्ट, सरसों की खली की खाद आदि दें।

5. कटाई-छंटाई (प्रूनिंग) करें

सूखी और पीली पत्तियों को समय-समय पर हटाएं ताकि पौधा इन पत्तियों पर अपनी ऊर्जा न गवाएं। अगर आप अपने पौधे में अधिक फूल या फल चाहते हैं, तो नियमित छंटाई आवश्यक है।

6. मिट्टी की गुड़ाई (तिलाई) करें

पौधों की वृद्धि के लिए मिट्टी की गुड़ाई करना जरूरी है। यह प्रक्रिया मिट्टी को नरम बनाती है और हवा का संचार करती है,जिससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं।

7. कीटों के हमले से बचाव

पौधों पर कीटों का हमला आम समस्या है। फफूंद, मीलीबग्स जैसे कीट पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर कीटों का हमला दिखाई दे तो तुरंत कीटनाशक का छिड़काव करें ताकि पौधों को बचाया जा सके।

इन 7 सरल लेकिन प्रभावी सीक्रेट्स को अपनाकर आप अपने हाउस  प्लांट्स को हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं।