वसंत का मौसम पौधों की हार्ड प्रूनिंग करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है.
क्या आप जानते हैं? सही समय पर हार्ड प्रूनिंग करके, हम आपके पौधों को पहले जैसा स्वस्थ और घना बना सकते हैं।
हार्ड प्रूनिंग क्या है? हार्ड प्रूनिंग में, हम पौधे का एक बड़ा हिस्सा काट देते हैं – जिसमें मोटे तने और बड़ी टहनियाँ शामिल होती हैं।
चलिए जानते हैं, हार्ड प्रूनिंग क्यों करनी चाहिए?
1. जब पौधा बहुत बड़ा हो जाए अगर आपका पौधा बहुत लंबा हो गया है या बहुत बड़ा हो गया है, तो उसे नया आकार और नई ग्रोथ देने के लिए हार्ड प्रूनिंग करें।
2. जब पौधे की ग्रोथ रुक जाए अगर कोई पौधा लंबे समय से बढ़ना बंद कर चुका है, तो हार्ड प्रूनिंग से नई कोंपलें निकलने में मदद मिलती है।
3. जब पौधा स्ट्रेस में हो लंबे समय तक स्ट्रेस रहने से पौधे कमज़ोर हो सकते हैं। हार्ड प्रूनिंग से कमज़ोर हिस्से हट जाते हैं और हेल्दी रीग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
4. घना और हेल्दी ग्रोथ के लिए हम हार्ड प्रूनिंग करते हैं, जिससे ये बढ़ावा मिलता है: ✔ ज़्यादा टहनियाँ और पत्तियां निकले ✔ बेहतर हवा का प्रभाव हो सके ✔ ज़्यादा फूल दे ✔ पौधे की मज़बूत बनावट हो सके
सफल हार्ड प्रूनिंग के लिए प्रूनर जैसे सही टूल्स का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।
ज़्यादा जानकारी के लिए यहाँ पूरा आर्टिकल पढ़ें