पौधों के लिए टॉनिक का काम करता है ये फ़र्टिलाइज़र:  सीवीड फर्टिलाइजर 

सीवीड फर्टिलाइजर को बागवानी में पौधों के लिए सबसे अच्छा  टॉनिक में से एक माना जाता है।

इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे विभिन्न सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो इसे पौधों के पोषण के लिए एक मूल्यवान टॉनिक बनाते हैं।

आइये जानते हैं इसके फायदे:

1. मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है   यह मिट्टी में मिलकर प्राकृतिक रूप से मिट्टी की उर्वरता को कई गुना बढ़ा देता है।

– यह मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ को बढ़ाता है और कई प्रकार के सूक्ष्मजीवों को सक्रिय करता है जो मिट्टी को और भी अधिक प्रभावी बनाते हैं।

2. सीवीड फर्टिलाइजर घर के सभी पौधों को दिया जा सकता है:

चाहे वह इंडोर पौधे हों या आउटडोर पौधे, पौधों की कोई कटिंग में भी इसको दे सकते हैं.

3.  इसको फूलों वाले पौधों में भी दे सकते हैं. इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।

4.  पौधों द्वारा आसानी से अवशोषित होता है 

सीवीड फर्टिलाइजर की तरल खाद पौधों को कम समय में अधिक शक्ति प्रदान करने का एक बहुत प्रभावी खाद भी है।

5.  इसके प्रयोग से न केवल फल-फूल बल्कि सब्जियों के पौधे भी अच्छी तरह उगते हैं।

6.  सीविड फर्टिलाइजर पर्यावरण अनुकूल है। इसके इस्तेमाल से पौद्यों को कोई नुक्सान नहीं होता है।

7. आमतौर पर, इसका उपयोग बढ़ते मौसम के दौरान हर 2-4 सप्ताह में किया जा सकता है।

8. केवल तब दें जब मिट्टी सूखी हो।

9. सीवीड फर्टिलाइजर एक अत्यधिक प्रभावी और कुशल फर्टिलाइजर है जो पारंपरिक फर्टिलाइजर की तुलना में कई लाभ प्रदान करता है।