वसंत का मौसम आपके बगीचे में गर्मियों के पौधे उगाने का सबसे अच्छा समय है।
यह मौसम अपने गार्डन में फूल, आयुर्वेदिक, फल वाले और इनडोर पौधे उगाने के लिए एकदम सही समय है।
1. तुलसी तुलसी एक पवित्र औषधीय पौधा है जो अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।
2. करी पत्ता करी पत्ता का पौधा अपनी औषधीय खूबियों और खुशबूदार पत्तियों के लिए जाना जाता है।
3. गुड़हल (Hibiscus) गुड़हल एक सुंदर फूल वाला पौधा है जो वसंत के मौसम में अच्छी ग्रोथ करता है।
4. मोगरा (Jasmine) मोगरा को उसकी मीठी खुशबू और नाज़ुक सफ़ेद फूलों के लिए पसंद किया जाता है।
5. बोगनविलिया बोगनविलिया एक मज़बूत और देखभाल में आसान पौधा है जो चमकीले, रंगीन फूल देता है।
6. शहतूत (Mulberry) शहतूत एक फल वाला पौधा है, जिसको आप अपने गार्डन में गमले में इस समय लगा सकते हैं।
Pic credit: Unsplash
7. एरेका पाम एरेका पाम घर के अंदर हवा साफ़ करने वाला एक मशहूर पौधा है, जिसे फरवरी और मार्च के महीने में लगाना सबसे अच्छा होता है।
8. जेड प्लांट (Jade Plant) जेड प्लांट, एक लकी प्लांट है, एक बहुत आसानी से उगाया जाने वाला पौधा है. इसको फरवरी और मार्च में आप अपने गार्डन में लगा सकते हैं.
9. एलोवेरा (Aloe Vera) एलोवेरा एक औषधीय पौधा है जिसके कई फायदे हैं और इसकी देखभाल करना भी आसान है।
10. मनी प्लांट (पोथोस) मनी प्लांट सबसे अच्छा एयर प्यूरीफाइंग प्लांट है। इसे इनडोर और आउटडोर एरिया में उगाया जा सकता है।
11. सिनगोनियम सिनगोनियम की देखभाल करना आसान है और यह वसंत के मौसम में सबसे अच्छा बढ़ता है।
फरवरी और मार्च नए पौधे लगाने और अपने बगीचे को और भी हरा-भरा बनाने का सबसे अच्छा समय है।