Site icon Voice of Plant

बीज से तुलसी का पौधा कैसे उगायें

तुलसी के पौधे को बीज से उगायें

पौधारोपण एक कला है और बीजों से पौधे की उत्पति केवल एक कुशल बागवान द्वारा ही किया जा सकता है। तुलसी सबसे प्रिय और सर्वत्र पाया जाने वाला पौधा है। इस लेख में, तुलसी के पौधे का शौक रखने प्रत्येक व्यक्ति को बीज से पौधे को उगाने में कुशल बनाने के लिए प्रत्येक प्रमुख बिन्दुओं का विवरण दिया गया है।

बीज से तुलसी उगाने के टिप्स

1. बीज से तुलसी के पौधे को उगाने के लिए सही मौसम

बीज से पौधा उगाने के लिए आदर्श तापमान 15-25 ℃ होना चाहिए। यह न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा। आदर्श रूप से, भारत में यह तापमान सीमा एक वर्ष में तीन बार आती है।

1. वसंत ऋतु (फरवरी-मार्च): विशेष रूप से उत्तर भारत क्षेत्र के लिए।

2. मानसून ऋतु ( जूनसितम्बर)

3. शरद ऋतु के दौरान (अक्टूबर नवम्बर): उत्तर भारत क्षेत्र के लिए अनुशंसित नहीं है क्योंकि इस समय यहां सर्दी जल्द ही शुरू हो जाएगी। कड़ाके की सर्दी में पौधा जीवित नहीं रह पाएगा।

2.तुलसी के पौधे को उगाने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन करना चाहिए 

3.तुलसी के बीज को उगाने का माध्यम

मिट्टी का मिश्रण

चिकनी मिट्टी में बीज नहीं पनपेंगे। तुलसी के पौधे को उगाने के लिए सर्वोत्तम मिट्टी का मिश्रण निम्न है-

1. स्थानीय मिट्टी: स्थानीय क्षेत्र की मिट्टी इकट्ठा करें, उसे छान लें, साफ करें और उसमें से सारा कूड़ा-कर्कट को हटा दें।

2. नीम की खली (नीम केक): नीम की खली का एक छोटा सा भाग मिट्टी में मिला दें।

3. कम्पोस्ट: मिट्टी की मात्रा की आधी मात्रा में कम्पोस्ट लें। यहां गाय के गोबर की कम्पोस्ट, रसोई की कम्पोस्ट या वर्मीकम्पोस्ट को प्राथमिकता दी जा सकती है।

4. नारियल का बुरादा: मिट्टी की मात्रा की आधी मात्रा में नारियल का बुरादा लें। यह मिट्टी में नमी के स्तर को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।

5. रेत: मिट्टी का 1/4 भाग के बराबर रेत मिलाएं।

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और इस प्रकार पौधे को उगाने का  माध्यम तैयार है।

4. तुलसी के बीज को बोने का तरीका

यदि आप कई बीज बोना चाहते हैं तो सीडलिंग ट्रे का चयन करें।

यदि ये ट्रे उपलब्ध नहीं हैं और आवश्यकता भी कम है तो बीज बोने के लिए गमलों का भी उपयोग किया जा सकता है। पौध बोने, अंकुरित करने और रोपने की प्रक्रिया दोनों के लिए समान है।

सीडलिंग ट्रे
Watering

5. पौधों को अलग करने की प्रक्रिया

10 दिनों के बाद, पत्तियां आकार में बड़ी हो जाएंगी और सभी पौधों को दूसरे बड़े आकार के गमले में स्थानांतरित किया जा सकता है।

Pruning

तुलसी का पौधा एक पवित्र पौधा है जिसके कई औषधीय उपयोग और अनगिनत लाभ हैं। अब आप सभी उपरोक्त निर्देशों एवं सावधानियों का पालन करते हुए अपने स्थानों पर इसकी बुआई कर सकते हैं।

तुलसी का पौधा प्रकृति का सच्चा आशीर्वाद है और हम सभी इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

शुभ बागवानी!!

धन्यवाद !!

Exit mobile version